Fastblitz 24

स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बहुमुखी व्यक्तित्व का विकास होता है : प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह

बदलापुर, जौनपुर
सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर में रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बहुमुखी व्यक्तित्व का विकास होता है।आप सभी शिविरार्थी प्रशिक्षकों का सहयोग कीजिए। उन्होंने बताया कि अपने महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स विश्वविद्यालयीय समागम-2026 का आयोजन 07 व 08 अप्रैल 2026 को आयोजित है। इसके लिए भी आप सभी को तैयार रहना है क्योंकि हम लोग मेजबानी कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ.तिलक सिंह यादव और लेखाकार ऋतुपर्ण सिंह द्वारा शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव एवं डॉ.रेखा मिश्रा ने आये हुए सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर का संचालन ट्रेनिंग काउन्सलर बदलापुर नितेश कुमार प्रजापति ने किया।

ध्वज शिष्टाचार के साथ ही बी.पी.सिक्स,मार्च पास्ट, वर्दी की जानकारी दी गई।इस दौरान कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह,प्रशिक्षक अवनीश चौधरी,शैलेश विश्वकर्मा,विजय प्रकाश सहित अभिनव,शिवशांत, आदित्य बिन्द, नवीन, आशुतोष, शिवम् तिवारी,आकाश कन्नौजिया, अंतिमा यादव, स्नेहा सिंह, अंशु गुप्ता, रानी, रिंकी, गुड़िया विश्वकर्मा इत्यादि शिविरार्थी उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज