Fastblitz 24

योगी के गढ़ में सनसनी: एक महीने में 56 लड़कियां गायब, लव जिहाद का संदेह गहराया

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। जिले में एक महीने के भीतर 56 लड़कियों के अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से ज्यादातर लड़कियां नाबालिग और कमजोर वर्ग से हैं। कई मामलों में मुस्लिम युवकों के शामिल होने के बाद, विश्व हिंदू परिषद ने इसे “लव जिहाद” का मामला बताया है।

आंकड़े जो चौंकाते हैं:

अगस्त महीने में अंबेडकरनगर के 18 थानों में 56 अपहरण के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस रिकॉर्ड के बाहर भी डेढ़ दर्जन से ज्यादा लड़कियां गायब हैं, जिनके परिवारों ने लोक-लाज के डर से शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

 * अकबरपुर: 11 मामले

 * मालीपुर: 9 मामले

 * जलालपुर: 8 मामले

 * अहिरौली: 7 मामले

 * बसखारी: 6 मामले

 * जैतपुर: 5 मामले

 * महरुआ और सम्म्मनपुर: 3-3 मामले

 * इब्राहिमपुर और भीटी: 2-2 मामले

 

पूरा पढ़िए 👇

लव जिहाद का आरोप:

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रमुख अरविंद पांडेय ने इस घटना को एक संगठित षड्यंत्र बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर या प्रलोभन देकर उनका अपहरण कर रहे हैं। उन्होंने इसे “लव जिहाद” करार दिया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि सभी थानों को नाबालिगों के अपहरण के मामलों को गंभीरता से लेने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बरामद लड़कियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है, लेकिन अब तक किसी संगठित रैकेट या लव-जिहाद का मामला सामने नहीं आया है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया और आरोप:

अंबेडकरनगर के सांसद लालजी वर्मा ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार इन पर नियंत्रण करने में विफल रही है। उन्होंने कमजोर वर्ग की बच्चियों को निशाना बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कुछ मामलों में अपहरण के साथ धर्मांतरण के आरोप भी लगे हैं। मालीपुर में एक युवती की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का अपहरण कर उसका मतांतरण कराया गया और फिर जबरन निकाह किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मतांतरण और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हालांकि, एक अन्य मामले में, हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एक मुस्लिम युवक ने फर्जी हिंदू नाम से सोशल मीडिया पर एक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपहरण किया और मतांतरण का दबाव बनाया, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज