Fastblitz 24

सनसनीखेज खुलासा: बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर 2 लाख में कराई पति की हत्या!

राजस्थान (अलवर)  : अलवर के इंदिर में राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीरू जाटव की संदिग्ध मौत के पीछे उनकी पत्नी अनीता और उसके प्रेमी काशीराम का हाथ है। दोनों ने कथित तौर पर वीरू की हत्या के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी दी थी। यह मामला अब पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बन गया है, जो एक बार फिर प्रेम, धोखा और अपराध के जटिल जाल को उजागर करता है।

पुलिस के अनुसार, अनीता और काशीराम के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। अनीता एक परचून की दुकान चलाती थी, जहाँ काशीराम कचरी का ठेला लगाने आता था। जैसे-जैसे उनके संबंध गहरे होते गए, वीरू उनके रास्ते का कांटा बनने लगे। इस नाजायज रिश्ते से छुटकारा पाने के लिए और वीरू को रास्ते से हटाने के लिए ही उन्होंने इस खौफनाक साजिश को रचा।

 

पूरा पढ़िए… ????

         7 जून की रात अनीता ने काशीराम को बताया कि वीरू अपने पुराने मकान में उनसे मिलने आ रहा है। काशीराम चार गुंडों के साथ बाइक पर सवार होकर आया, और घर में घुसकर सो रहे वीरू का गला घोंटकर हत्या कर दी। इस दौरान अनीता और काशीराम के नाबालिग बच्चे वहीं खड़े थे और सब कुछ देख रहे थे। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

अगली सुबह अनीता ने नाटक करना शुरू कर दिया, परिवार वालों को बताया कि वीरू की तबीयत खराब हो गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वीरू के शरीर पर चोट के निशान और टूटे दांत देखकर पुलिस को शक हुआ। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद वीरू के भाई गब्बर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज