Fastblitz 24

4 साल के मासूम इल्यास की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, सौतेले पिता संग मां गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल

जौनपुर: मीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक 4 वर्षीय मासूम इल्यास की हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस जघन्य अपराध में शामिल बच्चे की मां और उसके सौतेले पिता शकील अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तब और नाटकीय मोड़ आ गया, जब हत्या में नामजद आरोपी शकील अहमद पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त वस्त्र (गमछा) और मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है।

सोमवार को मीरगंज क्षेत्र अंतर्गत इल्यास नामक चार साल के बच्चे की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस द्वारा की गई गहनता से जांच और पूछताछ में पता चला कि बच्चे की मां और उसके सौतेले पिता के बीच बच्चे को रखने को लेकर विवाद चल रहा था। सूत्रों के अनुसार, सौतेला पिता बच्चे को अपने रास्ते से हटाना चाहता था। इसी क्रम में, कल देर रात मां और उसके सौतेले पति ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में शामिल बच्चे की मां और सौतेले पिता शकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

                  पूरा पढ़िए… ????

 

थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल अपनी टीम के साथ मीरगंज थाने में नामजद आरोपी शकील अहमद  से पूछताछ कर रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपी शकील अहमद ने हत्या की घटना में प्रयोग किए गए वस्त्र (गमछा) को ग्राम सेमराहो, बासुही नदी से लगे नारा/वाहा के किनारे छिपाकर रखने की बात बताई।

जब पुलिस टीम आरोपी शकील अहमद को लेकर बरामदगी के लिए बताए गए स्थान पर पहुंची, तो आरोपी ने अचानक पास में मौजूद उपनिरीक्षक शमीम खां की कमर से पिस्टल छीन ली। इसके बाद शकील अहमद ने थानाध्यक्ष और पुलिस टीम की तरफ फायर कर पिस्टल हवा में लहराते हुए भागने का प्रयास किया। अपनी और टीम के बचाव में थानाध्यक्ष द्वारा जवाबी कार्रवाई में फायर किया गया, जिससे आरोपी शकील अहमद के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद करते हुए घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी मछलीशहर रवाना कर दिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज