जौनपुर : मीरगंज थाना क्षेत्र में 16 जून, 2025 को एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत की सूचना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। प्रारंभिक सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना किया गया। पुलिस की गहन जांच और पूछताछ में जो खुलासा हुआ है, वह बेहद चौंकाने वाला है। बच्चे की मां ने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर मासूम की हत्या करने की बात कबूल कर ली है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की गई तो एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। मृतक बच्चे का पहला पति (बच्चे का जैविक पिता) बच्चे को अपने साथ रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। वहीं, बच्चे की मां उसे अपने पास ही रखना चाहती थी। लेकिन, जो दूसरा पति (सौतेला पिता) इस हत्या में शामिल है, वह बच्चे को अपने रास्ते से हटाना चाहता था।
पूरा पढ़िए… ????


इसी क्रम में, रात के समय मां और सौतेले पिता दोनों ने मिलकर इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मीरगंज को इस मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के बच्चों पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों को उजागर किया है।
Author: fastblitz24



