जौनपुर : जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस जौनपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में वांछित एक बाल अपचारी (विधि उल्लंघनकारी बालक) को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, स्थानीय थाने पर सम्बंध धाराओं के तहत बाल अपचारी को आज, 22 जुलाई 2026 को पुलिस हिरासत में लिया गया।पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को संबंधित बाल न्यायालय (Juvenile Court) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।




