जौनपुर : जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत वांछित चल रहे बिहार के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना शाहगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, शाहगंज थाने पर सम्बंध धाराओं के तहत आरोपी शिवम कुमार सिन्हा को शाहगंज रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर (अयोध्या मार्ग) से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।पकड़ा गया आरोपी शिवम कुमार सिन्हा पुत्र संजय प्रसाद सिन्हा, ग्राम रामसागर तला, थाना विष्णुपथ, जनपद गया (बिहार) का निवासी है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




