मेन्यू

लोड हो रहा है...

भूजल सप्ताह: जौनपुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने ली जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ

जौनपुर  :  पुलिस जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे सात दिवसीय “भूजल सप्ताह” अभियान के तहत जौनपुर पुलिस प्रशासन ने जल संरक्षण का संदेश दिया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के क्रम में जौनपुर पुलिस लाइन में एक भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लाइन्स गोल्डी गुप्ता ने की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को जल संरक्षण, भूजल संवर्धन और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं जल स्रोतों के संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने के प्रति सतर्क रहेंगे, बल्कि समाज के आम लोगों को भी जल संवर्धन के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक (RI) सहित पुलिस लाइन के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस विभाग द्वारा की गई इस पहल की स्थानीय स्तर पर काफी सराहना की जा रही है।

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय