मेन्यू

लोड हो रहा है...

समोधपुर कॉलेज में ‘पुस्तक पठन एवं पुस्तक समीक्षा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

जौनपुर : गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज, समोधपुर में ‘पुस्तक पठन एवं पुस्तक समीक्षा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुआ। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने कहा, “पुस्तकें ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम हैं। नियमित अध्ययन से न केवल ज्ञान में वृद्धि होती है, बल्कि सकारात्मक चिंतन एवं सृजनात्मक दृष्टिकोण का भी विकास होता है।”प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं गंभीरता के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अध्ययन किया। तत्पश्चात, विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुरूप पुस्तक का परिचय, सारांश, प्रमुख विचार, प्राप्त सीख एवं निष्कर्ष पर आधारित समीक्षा तैयार की।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का सतत मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुस्तक पठन की महत्ता, अध्ययन की आदत विकसित करने तथा आलोचनात्मक व विश्लेषणात्मक लेखन की उपयोगिता से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने भी इस पहल को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की इच्छा जताई। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में अध्ययन संस्कृति, बौद्धिक जिज्ञासा, आलोचनात्मक चिंतन तथा साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी कदम सिद्ध होगी। इस अवसर पर प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. राकेश कुमार यादव, प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. अविनाश कुमार वर्मा, डॉ. आलोक प्रताप सिंह विसेन, डॉ. वंदना तिवारी, डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी, विकास कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय