Fastblitz 24

जहरीली कफ सिरप के मास्टर माइंड शुभम का पिता गिरफ्तार

 

जौनपुर। मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। भोला प्रसाद कोलकाता से थाईलैंड भागने की फिराक में था। भोला प्रसाद के नाम पर झारखंड में रजिस्टर्ड कंपनी शैली ट्रेडर्स से ही शुभम जायसवाल कोडीन कफ सिरप तस्करी का धंधा कर रहा था। ऐसे में भोला प्रसाद की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है। फिल्हाल शुभम जायसवाल अभी भी फरार है। इस शैली ट्रेडर्स का इस्तेमाल तस्करी के लिए होता था। गिरफ्तारी के बाद भोला और उसकी फर्मों पर सोनभद्र और जौनपुर में और एफआईआर दर्ज हुई हैं।

यूपी पुलिस कोडीन कफ सिरप तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद की तलाश में जुटी ही थी कि, सूचना मिलते ही उन्होंने भोला प्रसाद को कोलकाता एयरपोर्ट से थाईलैंड भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। भोला प्रसाद के नाम पर ही झारखंड की शैली ट्रेडर्स रजिस्टर्ड है जिसका इस्तेमाल शुभम जायसवाल कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के लिए कर रहा था। यूपी पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर भोला प्रसाद को सोनभद्र ला रही है जहां उसे रॉबर्ट्सगंज थाने से जेल भेजा जाएगा। यह गिरफ्तारी अमित सिंह टाटा के बाद इस मामले की दूसरी सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। ऐसे में अभी कुछ और बड़े नामों के सामने आने की भी चर्चा है। आपको बता दें बच्चों के लिए कथित तौर पर जानलेवा साबित हुए इस कफ सिरप को लेकर यूपी में बवाल मचा हुआ है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love