Fastblitz 24

सिकरारा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

जौनपुर: सिकरारा पुलिस को दुष्कर्म के एक मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर वांछित आरोपी शुभम कुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बनसफा मोड़ मंदिर के पास से पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, शुभम कुमार निषाद (पुत्र स्वर्गीय रामप्रवेश निषाद), जो घोरहा गाँव, थाना सिकरारा का निवासी है, के खिलाफ सम्बन्ध धाराओं में था। उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा  के तहत गंभीर आरोप लगे थे।

पूरा पढ़िए 👇

गिरफ्तारी करने वाली टीम में अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह त्वरित कार्रवाई पुलिस की तत्परता और सक्रियता को दर्शाती है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज