
राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को एक कार में हुए विस्फोट में मारे गए और घायल लोगों की ओक लिस्ट सामने आई है। इस घटना में कुल 11 लोगों की मौत हुई है। जबकि 29 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में से कुछ की पहचान अभी अज्ञात है। बता दें कि खुफिया एजेंसियों को शक है कि जिस आई.20 कार में धमाका हुआ उसमें फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था। पुलिस कार में सवार शख्स जिसकी मौत हुई। उसका डीएनए टेस्ट करवाएगी। इसके बाद ही पुष्टि होगी कि कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद ही सवार था या नहीं।


अभी तक मिले मृतकों की पहचान शायना परवीन पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह निवासी मीर रोड शकूर की दंडी दिल्ली, अज्ञात मृत, अशोक कुमार पुत्र जगबंश सिंह हसनपुर अमरोहा उत्तर प्रदेश मृत, अज्ञात मृत, अज्ञात मृत, अज्ञात मृत, अज्ञात मृत, अज्ञात मृत, अज्ञात मृत, अज्ञात मृत, अज्ञात मृत
कार ने हरियाणा से दिल्ली में बदरपुर के रास्ते एंट्री की थी। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट में शामिल गाड़ी आमिर ने ली थी और उसके बाद आमिर ने तारिक को गाड़ी दी थी। इसके बाद तारिक ने कार डॉक्टर उमर मोहम्मद को दी थी। सूत्रों के मुताबिकए दिल्ली धमाके की जांच आधिकारिक तौर पर कर सकती है। अभी तक धमाके की जांच स्पेशल सेल और लोकल पुलिस कर रही है। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से दिल्ली धमाके का लिंक जुड़ने के बाद अब छप्। को जांच सौंपी जा सकती है। वहीं दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज दरियागंज और आसपास के होटल्स में रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को 4 लोगों पर शक हुआ जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
Author: fastblitz24



