Fastblitz 24

एसपी ग्रामीण ने पुलिस कार्यालय में फहराया तिरंगा, दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

जौनपुर: देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर, जौनपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री आतिश कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी सदर, श्री परमानन्द कुशवाहा के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया।

इस दौरान, उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के स्वर्णिम पलों को याद किया। समारोह में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

पूरा पढ़िये 👇

इस मौके पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने और राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर रहने की याद दिलाता है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज