जौनपुर। जिले के थाना शाहगंज के ताखापुर गांव एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाईक सवार तीन लोगोें की मौत हो गई है। इसी थाना क्षेत्र के ताखापुर गांव के पास स्थ्ति रोड पर गुरूवार की देर शाम तीन युवक आकाश माली, सीताराम और प्रिंस अपनी बाईक से जा रहें थें कि उसी समय तेज बस ने उन्हें रौंदा दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक प्रिंस की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करवाते हुए बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया।

Author: fastblitz24

