जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना के तत्वावधान में शहर स्थित नव दुर्गा मंदिर विसर्जन घाट पर वसंत उत्सव का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष जेएफएम सरला माहेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष मंदिर परिसर में माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ माँ गोमती के पावन तट पर सदस्याओं के साथ नौका विहार का भी आयोजन किया गया।संस्था की सचिव वंशिका सिंह ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब ब्रह्मा जी ने देवी सरस्वती को प्रकट किया, तभी बसंत ऋतु का आगमन हुआ। इसलिए बसंत पंचमी को देवी सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। कोषाध्यक्ष जेसी ज्ञानेश्वरी गुप्ता ने कहा कि बसंत पंचमी का त्यौहार ज्ञान, विद्या और कला के महत्व को दर्शाता है।

कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनों में प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में संस्था की पूर्व अध्यक्ष मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, मधू गुप्ता, रीता कश्यप, अभिलाषा, सोनी जायसवाल, मीरा अग्रहरि, ज्योति श्रीवास्तव सहित श्रेया, ममता कश्यप, ज्योति यादव, अनीता गुप्ता, चंदा, ज्योति शाह, मीनू, सारदा, इंदिरा, सोना, सुधा, सरिता, शिवानी, गायत्री, रेनू, आंचल, संजू सेठ, संगीता सेठ आदि सदस्याएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम संयोजक के रूप में रोशनी केसरवानी, अनीता गुप्ता और ज्योति शाह की सराहनीय भूमिका रही।सचिव वंशिका सिंह ने बताया कि जोन स्तर से आए कार्यक्रम के तहत इन्फ्लुएंसर मीट का भी आयोजन किया गया। इसमें मोहम्मद सहजील और मायरा सिंह को आमंत्रित कर उन्हें जेसीआई इंडिया की विभिन्न गतिविधियों को रील और वीडियो के माध्यम से प्रसारित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें संस्था से औपचारिक रूप से जोड़ते हुए, जेसीआई इंडिया के सभी कार्यक्रमों को मीडिया और सोशल साइट्स के माध्यम से व्यापक रूप से प्रमोट करने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी इन्फ्लुएंसर्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


Author: fastblitz24



