जौनपुर। जिले के थाना लाइन बाजार में स्थ्ति स्कूल सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी की कक्षा 11वीं की छात्रा सृष्टि राय को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में क्षेत्र के लखनपुर में स्थ्ति सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11 वीं की छात्रा सृष्टी राय थाना लाइनबाजार का एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया । थाना प्रभारी बनकर सृष्टि राय ने थाने पर उपस्थित होकर जनसुनवाई की और प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच कर कार्यवाही के लिए आदेश दिया।

Author: fastblitz24

