जौनपुर। घर से कोचिंग के लिए के निकली छात्रा बीते कई दिनों से लापता बताई जा रही है। परिवार के लोगों ने छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। केराकत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा टीईटी की तैयारी के लिए सिहौली चौहारा के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर में रोज की भाति पढने जाती थी। 11 सितंबर की शाम लगभग चार बजे वह घर से पढ़ाई के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। शाम करीब साढ़े पांच बजे मोबाइल फोन पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने बताया कि छात्रा उसके पास है और इतना कहकर उसने कॉल काट दिया। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से दोबारा फोन आया। इस बार उसने धमकी दी कि अगर शिकायत पुलिस से की गई तो अंजाम बुरा होगा। इससे परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। संदिग्ध की लोकेशन ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

Author: fastblitz24



