Fastblitz 24

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

 

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र में 12वीं की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुवांवा भीलमपुर गांव निवासी करन चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ परीक्षा देने के बाद बाइक पर बैठकर वापस घर लौट रहा था। उडैयाडीह बाजार से पहले दो बाइक पर सवार पांच लोग वहां आएं और उनकी बाइक को ओवरटेक कर लिया। बदमाशों ने पहले छात्र से गाली.गलौज की और उसके बाद लाठी.डंडों व अन्य चीजों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में छात्र घायल हो गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज