जौनपुर। जिले के जलालपुर क्षेत्र के डिंगरपुर विकास खंड में स्थ्ति प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर छात्रों ने मारने पीटने व गाली गलौज देने का आरोप लगाया है। इस मामले में बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रधानाध्यापक विनय कुमार यादव को विद्यालय में अव्यवस्था का जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में एमडीएम में घोर लापरवाही बरती जाती है। कभी भी मैन्यू से खाना नहीं बनता और प्रधानाध्यापक बच्चों को जातिगत गाली देते हैं। विडियों बनाते हुए पूछताछ में विद्यालय के बच्चों ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक से कक्षा पांचवीं तक के सभी बच्चे एक ही कक्षा में बैठकर पढते हैं। आगे बच्चों ने कहा कि प्रधानाध्यापक उन्हें गंदी गालियां देते हैं और एक विकलांग बव्वे को लंगड़ा बोलते हैं। इस विद्यालय के बच्चों ने बातचीत के दौरान विद्यालय की अव्यवस्था का हाल बता दिया है। हालांकि, बेसिक शिक्षा ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोई कार्यवाही की बात नहीं बताई है। बच्चों द्वारा विद्यालय की अव्यवस्था और प्रभारी पर गाली गलौज देने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया एक्स पर विडियो वायरल हो रही है

Author: fastblitz24



