जौनपुर : उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में आज एक विशेष समारोह आयोजित कर एम०बी०बी०एस० एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। इस वितरण का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माननीय श्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने करकमलों से किया।

मंत्री महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “डिजिटल युग में शिक्षा को तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। टैबलेट जैसी सुविधाएं छात्रों को न केवल गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई में सहायता करेंगी, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर की जानकारी तक भी पहुंच दिलाएंगी। सरकार विद्यार्थियों की व्यापक प्रगति को लेकर प्रतिबद्ध है।”
पूरा पढ़िये 👇


कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को धरातल पर वास्तविक स्वरूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा, “युवाओं को डिजिटल संसाधनों से लैस करना केवल शिक्षा को आधुनिक बनाना नहीं है, यह उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर भविष्य के लिए तैयार करना भी है।”
टैबलेट वितरण का उद्देश्य छात्रों को ई-लर्निंग, डिजिटल पुस्तकालयों, शैक्षणिक ऐप्स और वर्चुअल कक्षाओं से जोड़ना है, जिससे उनकी पढ़ाई और व्यवहारिक ज्ञान दोनों का स्तर ऊंचा उठे।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विनोद वर्मा ने मंत्री महोदय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्रों को साइबर सुरक्षा के महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने पासवर्ड सुरक्षा, फिशिंग हमलों से बचाव और अनुचित कंटेंट से दूरी बनाए रखने जैसी महत्वपूर्ण बातों पर रोशनी डाली।
इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. रूचिरा सेठी, उप प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.ए. जाफरी, प्रो. डॉ. भारती यादव, डॉ. कर्नल पटेल (एनॉटॉमी विभागाध्यक्ष), डॉ. मुदित चौहान, डॉ. आदर्श यादव, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. पूजा पाठक, डॉ. प्रियंका, डॉ. अर्चना सहित अनेक शिक्षकगण एवं मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
लिपिक एवं अन्य सहायक कर्मचारी जैसे श्री सुशील कुमार, श्री अंकित जायसवाल, श्री प्रभात गुप्ता, श्री राजन प्रजापति, श्री आकाश शर्मा, श्री शुभम यादव, जगरोशन चौहान, विपिन, सौरभ, दिग्विजय और विजय ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस आयोजन में सैकड़ों एम०बी०बी०एस० और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं की उपस्थिति से माहौल जीवंत हो उठा। छात्रों ने टैबलेट पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अपने भविष्य निर्माण में एक उपयोगी साधन बताया।
संस्थान की ओर से यह कार्यक्रम एक प्रेरक पहल साबित हुआ, जो यह दर्शाता है कि किस प्रकार तकनीक और शिक्षा का समन्वय एक बेहतर भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है।
Author: fastblitz24



