जौनपुर – ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत, जिले में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में, आज तहसील सदर के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम उन वीर सपूतों को याद करने का एक प्रयास है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने जिले के सभी निवासियों से अपील की कि वे 13, 14 और 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराकर तिरंगे की आन, बान और शान का सम्मान करें।
पूरा पढ़िये 👇


यह तिरंगा यात्रा देशप्रेम और एकता का संदेश देती हुई तहसील परिसर से गुजरी। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार संदीप सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Author: fastblitz24



