Fastblitz 24

पुलिस के सामने ग्राम प्रधान पर एक गरीब परिवार की झोपड़ी जलवाने का आरोप निराधार

 

जौनपुर। जिले के विष्णुपुर में एक ग्राम प्रधान अनुराग सिंह पर एक गरीब परिवार की झोपड़ी जलवाने का मामला निराधार पाया गया है। पूरा मामला यह है कि शुक्रवार के दिन सोशल मीडिया पर पुलिस की मौजूदगी में गांव के एक प्रधान अनुराग सिंह पर कुछ लोगों ने पुलिस की टीम के सामने एक गरीब की झोपड़ी में आग लगवाने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर विडियो वायरल कर दिया है।

इस मामले को लेकर पुलिस ने अपना बयान देते हुए बताया कि यह मामला 19 फरवरी का है। विष्णुपुर में एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग और लेखपाल की टीम चकरोड की पैमाईश के लिए गई हुई थी। टीम के साथ पुलिस बल भी उनके सहयोग के लिए मौजूद था। उस समय वहां झोपड़ी में रह रहे परिवार ने इस कार्यवाही का विरोध करना शुरू कर दिया।

इस मामले को लेकर आगे पुलिस ने बताया कि उसी समय उनके परिवार की ही एक मोना नामक लड़की ने आहत होकर खुद ही अपनी झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगने के बाद वहां मौजूद पुलिस की टीम ने तुरंत मिट्टी और पानी डालकर झोपड़ी में लगी आग को बुझा दिया। इस आधे अधूरे विडियो को कुछ लोगों ने गांव के प्रधान अनुराग सिंह के इशारे पर पुलिस के सामने एक गरीब की झोपड़ी जलवाने का आरोप लगाने लगें। वायरल विडियों में यह भी बताया गया कि पुलिस के सामने प्रधान ने गरीब की झोपड़ी में आग लगवाकर उन्हें जलवाने का प्रयास किया है। जबकि यह बात पूरी तरह से फर्जी पाई गई। इतना ही नहीं उन्होंने इस विडियों को गांव के प्रधान के साथ जोड़ते हुए पुलिस के सामने प्रधान की गुंडागर्दी बताया। हालांकि इस मामले में प्रधान का इससे कोई लेना देना नहीं है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज