जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव के पास चार पहिया वाहन पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। वाहन चालक के अनुसार उसकी पिकअप वाहन को किसी नौसिखिए युवक ने उसकी गैर मौजूदगी में बाजार में दौड़ा दिया था। बरचौली गांव निवासी 35 वर्षीय महिला बिंदू शुक्रवार की शाम किसी काम को लेकर बाजार गई हुई थी। वापस लौटते समय महिला अचानक एक तेज रफ्तार पिकप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को क्षेत्र के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए शाहगंज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल गये जहां चिकित्सकों ने बिन्दू को मृत घोषित कर दिया। बीतचीत के दौरान पता चला कि पिकप चालक सामान लदने के बाद नहाने गया और उसी समय मौका पाकर किसी नौसिखिए ने पिकप को स्टार्ट कर दिया जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Author: fastblitz24



