जौनपुर: गोमती नदी में कूदे युवक का शव केराकत में मिला, परिजनों में कोहराम

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर निवासी नमन सोनकर (22) के गोमती नदी में कूदने से सनसनी फैल गई थी, जिसका शव आखिरकार कई घंटों की तलाश के बाद केराकत क्षेत्र में बरामद कर लिया गया है।


सूत्रों के अनुसार, मृतक नमन सोनकर बीते कई दिनों से अपने घरवालों से नाराज़ चल रहा था। घटना की रात उसने अपने परिजनों को फोन करके मौके पर बुलाया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उनके पहुँचने से पहले ही नमन ने नदी में छलांग लगा दी।
पूरा पढ़िए 👇
परिजनों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद तत्काल पुलिस और गोताखोरों की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार घंटों तक तलाश जारी रही, जिसके बाद शुक्रवार सुबह युवक का शव केराकत इलाके में बरामद हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही नमन के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: fastblitz24



