जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेरी में दबंगों ने दो युवकों को लाठी डंडो से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसकी विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ज्ञात हो कि ग्राम बड़ेरी में शुक्रवार की दोपहर एक सफाई कर्मी राजकुमार प्रजापति व उसके साथियों ने मिलकर बड़ेरी के ही रहने वाले मुकेश दुबे और शुभम दुबे नामकर दो युवकों को किसी बात को लेकर लाठी और डंडों से पीटाई कर दी। दबंगों की पीटाई से दोनों युवक बेहोश होकर गिर पड़े जिन्हें सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिल्हाल हमलावरों ने दोनों को किस बात पर पीटा इसकी जानकारी नहीं मिली है।

Author: fastblitz24


