Fastblitz 24

घर में घुसकर युवक को जुआ खेलने के लिए उठा ले गयें जुआरी, युवक दो दिन से लापता

 

जौनपुर। जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के रास मंडल की निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में जबरदस्ती घुसकर उसके पुत्र को जुआ खेलने के लिए उठा ले जाने का अरापे लगाया है। महिला ने पुलिस से उसके पुत्र को तलाश करने की गुहार लगाई है।

इसी थाना क्षेत्र के रास मंडल मोहल्ला निवासी कलावती देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेमचंद जायसवाल ने थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि मेरा पुत्र नितिन जायसवाल उम्र लगभग 32 वर्ष जुआ खेलने का आदी है।उसको ढालकर टोला मोहल्लेा के रहने वाले आकाश गोस्वामी पुत्र गुल्लू गोस्वामी शुक्रवार के दिन अपने साथी मनीष सिंह, संतलाल पहलवान, गुड्डू बिंद, लाल बाबू के साथ घर में आयें और उसे उठाकर जुआ खिलाने के लिए गयें। दूसरा दिन गुजर जाने के बाद जब युवक घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ने अनहोनी हो जाने के डर से मुकदमा दर्ज कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज