Fastblitz 24

जौनपुर में पेटल हॉस्पिटल का हुआ भव्य उद्घाटन: एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएँ

जौनपुर : शहर के नईगंज में प्रयागराज रोड पर स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास आज पेटल हॉस्पिटल का शुभ उद्घाटन हुआ। वरिष्ठ समाजसेवी गुलामुस सकलेन ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर, अस्पताल की डायरेक्टर डॉक्टर कनीज़ फ़ातिमा ने बताया कि उनका लक्ष्य जौनपुर और आसपास के पूरे जिले को एक ही छत के नीचे सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पेटल हॉस्पिटल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति पैसे की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे।

पूरा पढ़िए 👇

डॉक्टर फ़ातिमा ने आगे कहा, “हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति को किफायती दरों पर दवाएं और अस्पताल की सभी जरूरी सेवाएं मिल सकें। हमने इस अस्पताल की शुरुआत इसी कोशिश के साथ की है कि स्वास्थ्य सुविधाएं समाज के हर तबके तक पहुंचें, खासकर उन लोगों तक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।”उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें नेहरू इंटर कॉलेज कुंवरदा, जौनपुर के प्रिंसिपल डॉक्टर राकेश कुमार सिंह, पेटल चिकित्सालय के प्रबंधक अजीत सिंह, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर रामसूरत मौर्या, राज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के मैनेजर राज सकलैन, और डॉक्टर इरफान अल्वी नकवी शामिल थे।अंत में, सकलेन ग्रुप के फाउंडर ज़मन सकलेन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज