जौनपुर: सिकरारा थाना क्षेत्र के कलवारी (प्रेमराजपुर) गांव में एक 60 वर्षीय अधेड़ का शव उसके कमरे से बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। शव की हालत देखकर शुरुआती जांच में फॉरेंसिक टीम ने लगभग 72 घंटे पहले मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

गांव के लोगों ने बताया कि मृतक के घर के कमरे से पिछले कुछ दिनों से तेज दुर्गंध आ रही थी। शक होने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा, तो अंदर 60 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव की हालत बेहद खराब हो चुकी थी, जिससे देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पूरा पढ़िये 👇


सूचना पाकर सिकरारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। फॉरेंसिक टीम ने शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया है कि मौत कम से कम 72 घंटे पहले हो चुकी थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Author: fastblitz24

