Fastblitz 24

बिजली के तार चुराने वाला चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

जौनपुर: जनपद पुलिस ने बिजली के तार चुराने वाले एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी किए गए बिजली के तार के कई बंडल बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

यह घटना शनिवार को हुई थी, जब विद्युत कार्यशाला केंद्र अहियापुर के स्टोर रूम से लगभग 250 किलोग्राम एल्यूमीनियम के तार (क्वायल) चोरी हो गए थे। अवर अभियंता काजी फैज अहमद की सूचना पर थाना कोतवाली में सम्बंध धाराओं में दर्ज किया गया था। घटना के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर, थाना कोतवाली पुलिस की एक टीम चोर को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही थी।

पूरा पढ़िये 👇

मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर, 24 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने अहियापुर स्थित विद्युत कार्यशाला केंद्र के पीछे छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी को चोरी किए गए माल के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मो0 अरमान पुत्र अतिउल्ला बताया। वह शहाबुद्दीनपुर, कोतवाली, जौनपुर का रहने वाला है।

पुलिस ने उसके पास से 50-50 किलोग्राम के एल.टी. (लो टेंशन) क्वायल के 3 बंडल और 20-20 किलोग्राम के एच.टी. (हाई टेंशन) क्वायल के 5 बंडल बरामद किए।

पूछताछ के दौरान, मो0 अरमान ने बताया कि उसने 23 अगस्त को तार चोरी किए थे और उन्हें बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज