Fastblitz 24

चोरी कर भागते हुए चोरों के गिरोह की विडियों वायरल

 

जौनपुर। मछली शहर तहसील के साड़ी गांव में चोरी करके भागते हुआ चोरों का गिरोह नजर आया है। जिसकी विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसी स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात को चोरों का आतंक देखने को मिला है जहां वो चोरी के बाद गु्रप बनाकर जाते हुए विडियों में नजर आ रहें हैं। बताते चलें कि जिले के अलग अलग क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बहुत तेजी से घटित हो रही है। लोगों की जीवन भर की कमाई महज कुछ ही पलों में बेखौफ चोर चोरी करके भाग जा रहें हैं। इन चोरों को मानो जैसे पुलिस का खौफ ही नहीं है। बीते कुछ दिनों पहले जिले में ड्रोन से चोरी की घटना प्रकाशित की गई थी लेकिन उसका खुलासा अब तक नहीं हो सका। इस चोरी की घटना में लोगों ने पुलिस प्रशासन पर तरह तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज