जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम डिहिया के रहने वाले एक युवक ने पुलिस से न्याय न मिलने पर सीएम योगी से सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित युवक अवनीश सिंह ने अपने ही पट्टारों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन लोगों ने दबंगई के बल पर उसकी आबादी की जमीन का रास्ता बंद कर दिया था। अपनी जमीन को लेकर युवक ने दोबारा आरोप लगाया कि उसके पट्टीदार रामनिहाल सिंह और कृपाल सिंह उसकी उस घर पर कब्जा करना शुरू कर दिया,, जिस पर वो रहता है। पीड़ित का आरोप है कि रविवार की शाम करीब 5 बजे मेरे रहने वाले मकान पर दोनों कब्जा कर रहें थें। जब युवक ने इसका विरोध किया तो दोनों दबंगों ने उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात घूसों से मारने पीटने लगें। इतना ही नहीं उन दबंगों ने पीड़ित युवक को जान से मारने की भी धमकी दे डाली है। युवक ने आगे बताया कि इस मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। दबंगों से तंग आकर युवक ने एक विडियों बनाया जिसमें वो सीएम योगी आदित्यनाथ से पुलिस से न्याय न मिलने की बात बोलते हुए न्याय की गुहार लगा रहा हैं। युवक की विडियों संज्ञान में आने के बाद डीआईजी रेंज वाराणसी ने जौनपुर पुलिस को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। फिल्हाल इस मामले में अभी कार्यवाही की बात सामने नहीं आई है। अपने दबंग पट्टीदारों की गुंडागर्दी से युवक डरा हुआ है।

Author: fastblitz24



