Fastblitz 24

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चलें लाठी, डंडे और पत्थर

 

जौनपुर। जिले में चंदवक थाना क्षेत्र के बिरिबारी बाजार में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडो से जमकर मारपीट हो गई। जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के वंशधारी सेठ और उनके साथियों ने घनश्याम सिंह और उनके परिवार पर लाठी. डंडे, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया।

हमले में घनश्याम सिंह पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट इतनी भयावह थी कि लोग इधर.उधर भागने लगे और कुछ देर के लिए बाजार बंद जैसा माहौल हो गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर खुलेआम लाठी.डंडों और पत्थरों से लोगों को पीट रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही चंदवक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहींए स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज