Fastblitz 24

यूपी में कड़ाके की ठंड, कोहरे की चादर से ढके रहेंगे ये 11 जिले

 

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है. सुबह में निकलने वाली तेज धूप अब धीरे-धीरे हल्की हो रही है. वहीं कई जिलों में कोहरा भी छाने लगा है और तापमान तेजी से गिर रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं. इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ठंड बढ़ेगी.

बात करें आज के मौसम की तो 29 नवंबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. ऐसे में सुबह के समय प्रदेश के कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा नजर आएगा. पूर्वानुमान है कि शनिवार को वाराणसी, गाजियाबाद, शामली, मेरठ, कानपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, मथुरा और गाजीपुर समेत कई शहरों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हो सकती है वहीं 30 नवंबर और 1 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रह सकता है और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगे भी दो और पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव बना रहेगा. इसके कारण आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में लगभग 2°C तक की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि, सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा पड़ सकता है. लेकिन दिन चढ़ने पर इसके तेजी से छंट जाने की भी संभावना है.

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love