जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार की देर रात चोरों ने मकान के अंदर घुसकर किमती गहने व अन्य समान उड़ा लिया। मालूम हो कि इसी थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी सुनिल सिंह के घर में गुरूवार की देर रात करीब 2 बजे कुछ अज्ञात चोर घर में घुस गयें और घर में रखी सोने की चैन और हार चुरा कर फरार हो गयें। देर रात पीड़ित जब शौच के लिए निकले तो उन्होंने कमरे का नाजारा देखते ही घर के लोगों को बुला लिया, उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिल्हाल इस चोरी के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Author: fastblitz24



