Fastblitz 24

टंप की धमकी से डरा इजरायल होगा गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल

 

तेलअवीव। डोनाल्‍ड ट्रंप के सख्‍त रुख के आगे आखिरकार इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू को झुकना पड़ा है। नेतन्‍याहू ने गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का ट्रंप का न्‍योता स्‍वीकार कर लिया है। इजरायल अब गाजा बोर्ड ऑफ पीस का संस्‍थापक सदस्‍य होगा। इजरायली पीएम के कार्यालय ने बुधवार को इस फैसले का ऐलान किया। इससे पहले इजरायल ने तुर्की, कतर और पाकिस्‍तान को शामिल किए जाने का विरोध किया था। इससे पहले यूएई और अजरबैजान ने इसमें शामिल होने का ऐलान किया था। ट्रंप ने गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल नहीं होने पर फ्रांस को शराब पर 200 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि ट्रंप के गुस्‍से और गाजा पर अकेले पड़ने के डर से इजरायली पीएम नेतन्‍याहू को अपना विरोध खत्‍म करना पड़ा है।

विश्‍लेषकों का कहना है कि अगर नेतन्‍याहू ट्रंप के ऑफर को खारिज कर देते तो अमेरिकी राष्‍ट्रपति की इससे शर्मिंदगी होती। ट्रंप दावोस में इस बोर्ड को लेकर बड़ा ऐलान करने वाले हैं। इजरायल को यह भी डर था कि अगर वह गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल नहीं होता तो उसका इस ग्रुप पर प्रभाव खत्‍म हो जाता। अब इसे स्‍वीकार करने के बाद इजरायल तुर्की, कतर और रूस तथा अन्‍य देशों के साथ गाजा के भविष्‍य को लेकर होने वाली इस परिषद की बैठकों में शामिल होगा। इजरायल के पास भी समान वोटिंग का अधिकार होगा। यह परिषद ही गाजा के भविष्‍य और इजरायल की सुरक्षा का फैसला लेगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज