Fastblitz 24

महिला काॅस्टेबल को रंग लगाने पर तीन सिपाही निलंबित

गोरखपुर. होली के अवसर पर महिला कॉन्‍स्टेबल को जबरन रंग लगाना तीन पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। एडीजी जोन गोरखपुर के निर्देश पर एसपी बलरामपुर ने एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही तीनों आरोपी सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। अब तीनों आरोपी सिपाहियों पर स्थाई बर्खास्तगी की भी तलवार लटकने लगी है।

15 मार्च 2025 को होली के दिन बलरामपुर थाने में तैनात तीन आरक्षी अमित कुमार, पन्नेलाल और शैलेंद्र कुमार पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी सहकर्मी महिला कांस्टेबल को बगैर उसके अनुमति के जबरन रंग लगा दिया था। महिला ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी, महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अधिकारियों ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love