Fastblitz 24

दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

 

जौनपुर। सिंगरामउ थाना क्षेत्र के रजनीपुर में मंगलवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गयें हैं। इस घटना में तीन में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मालूम हो कि कवेली गांव के रहने वाले दो मजदूर आनंद गौतम और शनी गौतम सुबह एक मकान में सरिया बांधने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहें थें। जैसे ही दोनों रजनीपुर के पास ओवर ब्रिज की तरफ पहुंचे ही थें कि तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। दूसरे बाइक सवार की पहचान साढापुर गांव निवासी महेंद्र निषाद के रूप में हुई है। दोनों बाइकों की टक्कर में महेंद्र निषाद, आनंद गौतम, शनि गौतम घायल हो गयें। तीनों घायलों में महेंद्र निषाद की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज