Fastblitz 24

सड़क हादसे में पैदल जा रही महिला समेत तीन लोग घायल

 

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के पास सड़क हादसे में पैदल जा रही महिला समेत कुल तीन लोग घायल हो गयें हैं। एक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। मछलीशहर क्षेत्र के ग्राम खाखोपुर निवासी रेखा पांडेय कस्बे से होकर कहीं जा रही थीं कि उसी समय मुंगराबादशाहपुर की तरफ से आ रहे सतहरियां के रहने वाले बाइक सवार संजय कुमार की बाइक पैदल जा रही महिला से टकरा गई।

बाइक के टकराने से पैदल जा रही महिला रेखा पांडेय, बाइक पर सवार संजय कुमार और उनके साथ बाइक पर बैठी दूसरी महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। इस बाइक की टक्कर से पैदल जा रही महिला रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने रेखा पांडेय की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज