जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सीहींपुर के पास शनिवार की सुबह करीब 9 बजे आॅटो और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गयें हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मछलीशहर की ओर से एक आॅटो आ रहा था तभी दूसरी तरफ से बाइक आ रही बाइक से टक्कर हो गई। यह हादसा एक अवैध कट के कारण हुआ है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने सिकरारा क्षेत्र के जनवेरा गांव निवासी विक्की यादव उम्र 28 वर्ष और इब्राहिमाबाद निवासी राकेश कुमार व एक अज्ञात घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।

Author: fastblitz24



