जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बे में रविवार की सुबह 10:30 बजे एक किराना की दुकान में आग लगने के कारण दो दुकाने आग की चपेट में आकर जल गई है। कुल मिलाकर तीन दुकाने जल गई हैं। इस हादसे में करीब 40 लाख रूपये का नुकसान बताया गया है। क्षेत्र के कस्बे वाले इलाके रविवार की सुबह 10:30 एक किराना जनरल स्टोर की दुकान में अचानक संदिग्ध हालत में आग लगने से सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं आग फैलते हुए विनोद जायसवाल के पड़ोस में स्थित दीपू जायसवाल के जनरल स्टोर और रेडीमेड फैयाज अहमद की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद मौजूद भीड़ दुकानदार और दुकान को बचाने वालों की लगी हुई थी। दुकान जलने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेट की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों दुकानें जल गई थी। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुकानें जलने से उसमें रखा करीब 40 लाख रूपयें का नुकसान हुआ है। इस आग की चपेट में आने से विनोद जायसवाल सारा घर.गृहस्थी का सामान, रूपयें और जेवर जल गया। इस घटना में अधिक नुकसान विनोद का बताया जा रहा है।

Author: fastblitz24


