Fastblitz 24

सोने व चांदी के आभूषण के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

 

जौनपुर। बरसठी पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सोने व चांदी के आभूषण बरामद करने का दावा किया है। उप निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह रात्रि गश्त करते हुए निगोह बाजार में मौजूद थे ंकि मुखबीर ने सूचना दी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम थाना कपसेठी जनपद वाराणसी में चोरी के मुकदमा अपराध संख्या 128/2025,धारा-303,331 बीएनएस व थाना मड़ियाहूँ में चोरी के मुकदमा अपराध संख्या 387/2025,धारा-331(4),305 बीएनएस तथा थाना सुरेरी में चोरी के मुकदमा अपराध संख्या 112/2025,धारा-305(A) बीएनएस से सम्बन्धित चोर गोपी बनवासी पुत्र कालीचरन उर्फ बाटे उर्फ ढोढई निवासी ग्राम भकोड़ा थाना चौरी जनपद संत रविदासनगर;भदोही, कमलेश बनवासी पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम भकोड़ा थाना चौरी जनपद संत रविदासनगर;भदोही, सुदामा बनवासी पुत्र नखड़ू बनवासी निवासी ग्राम चौधरीपुर थाना चौरी जनपद संत रविदासनगर; भदोही को चोरी के सोने व चांदी के आभूषण के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मामला पंजीकृत कर लिया। इस मामले में पुलिस गिरफ्तार शुदा चोरों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज