Fastblitz 24

टाइटैनिक यात्री की 18 कैरेट सोने की घड़ी 21 करोड़ में नीलामी हुई

 

टाइटैनिक जहाज हादसे के वक्त इसमें सवार रहे एक यात्री की घड़ी की रिकॉर्ड कीमत में नीलामी हुई है। टाइटैनिक दुर्घटना में मारे इसिडोर स्ट्रॉस की सोने की पॉकेट वॉच नीलामी में 1.78 मिलियन पाउंड यानी करीब 21 करोड़ रुपए में बिकी है। यह एक रिकॉर्ड है क्योंकि अभी तक टाइटैनिक से जुड़ी किसी चीज को इतनी बड़ी कीमत नहीं मिली थी। इसिडोर स्ट्रॉस और उनकी पत्नी आइडा उन 1,500 लोगों में शामिल थे, जिनकी मौत 14 अप्रैल 1912 को टाइटैनिक के डूबने से हो गई थी। ये जहाज इंग्लैंड के साउथेम्प्टन से अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क जा रहा था।

टाइटैनिक हादसे के कुछ दिन बाद जब इसिडोर स्ट्रॉस का शव अटलांटिक से बरामद हुआ तो उनके सामान में 18 कैरेट की गोल्ड जूल्स जर्गेंसन पॉकेट वॉच भी शामिल थी। इसके बाद से यह घड़ी स्ट्रॉस परिवार के पास थी। शनिवार को ब्रिटेन के विल्टशायर के डेवाईजेस में हेनरी ऑल्ड्रिज एंड सन ऑक्शनियर्स में ये बेची गई। इसे खरीदने के लिए अमीर लोगों के बीच होड़ दिखी और इसकी बोली 21 करोड़ तक गई।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज