Fastblitz 24

प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेने के लिए युवक ने भाभी की चाकू मारकर की हत्या

 

जौनपुर। जिले में थाना खुटहन थाना क्षेत्र के ग्राम ख्वाजापुर में एक देवर ने अपनी प्रेमिका की मां की मौत का बदले की आग में अपनी ही भाभी की चाकू से मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सूरत में रहने वाला पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या और अपने चचेरे भाई आदित्य मौर्या के साथ करीब पांच दिन पहले वहां से ख्वाजापुर गांव में अपने नाना गुरूदीन मौर्या के यहां आया हुआ था।

आदित्य कुछ दिनों से गांव में अपने भाई और भाभी के साथ रह रहा था। किसी को नहीं पता था कि युवक बदले की आग में जल रहा है। पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर मृतक महिला के देवर आदित्य मौर्या ने अपनी भाभी निशा को चाकू से मार दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आदित्य मौर्या की कोई प्रेमिका मुंबई में रहती थी। कुछ महीने पहले आदित्य की भाभी ने उसकी प्रेमिका की मां को कुछ संदिग्ध फोटस शेयर कर दिया था। इस कारण आदित्य मौर्या की प्रेमिका की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।

इस घटना के बाद आदित्य ने भाभी के कारण प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेने के लिए अपनी भाभी को चाकू मार दिया। चाकू के हमले से निशा की मौत हो गई। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक निशा मौर्या की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आला कत्ल चाकू बरामद कर लिया है। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love