Fastblitz 24

समर कैम्प में व्यक्तित्व निखारने का दिया गया प्रशिक्षण

 

शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय समर कैंप “परिवर्तन 3.0” का समापन गुरुवार देर शाम होटल शाहगंज पैलेस में हुआ। समापन समारोह में समर कैंप के दौरान उत्कृष्ट प्रतिभागिता करने वाले प्रतिभागियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक शालिनी बर्मन और मोनिका सेठ ने समर कैंप के दौरान बच्चों के सोचने के नजरिए को बेहतर बनाने और उनके व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास किया।

 

 

अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि समर कैंप में नगर के कुल 62 बच्चों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुधाकर मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र दुबे मौजूद रहे। सभी ने प्रशिक्षकों की तारीफ की और बच्चों को समर कैंप के दौरान मिले सबक को आत्मसात करने और खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। संचालन सौरभ सेठ ने किया।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, दीपक जायसवाल, आशीष जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, निर्भय जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, सचिव वीरेंद्र जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक कार्तिक अग्रहरि, आशीष सोनी, उज्जवल सेठ, अश्विनी यादव, बालाजी राव, आशीष प्रीतम, दीपक सिंह, देवी प्रसाद, दीपा सेठ और रागिनी जायसवाल आदि मौजूद रहीं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज