Fastblitz 24

मारपीट कर अपमानित करने के मामले में दो गिरफ्तार

 

जौनपुर। थाना सुरेरी की पुलिस ने मारपीट कर अपमानित करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायलय रवाना कर दिया है। इस मामले को लेकर सुरेरी थाने के उप निरीक्षक उमाशंकर यादव अपनी पुलिस की टीम के साथ क्षेत्र में मामूर होकर थें कि उसी समय मुख्बिर ने आकर सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों आरोपी सत्यनरायन पुत्र महादेव विश्वकर्मा और तेरस पुत्र महादेव विश्वकर्मा जो गुरभारिकपुर अड़ियार थाना सुरेरी के रहने वाले हैं को दोनों के घर ग्राम गुरभारिकपुर अड़ियार से गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज