जौनपुर। बरसठी पुलिस ने दो युवको को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार की दोपहर की है। बड़ेरी निवासी सफाई कर्मी राजकुमार प्रजापति व उसके साथियों ने मिलकर बड़ेरी के ही रहने वाले मुकेश दुबे और शुभम दुबे को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसकी विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मय पुलिस टीम के साथ पहुंच कर राजकुमार प्रजापति व राजन प्रजापति को दशमी की बारी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों के खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है।

Author: fastblitz24


