जौनपुर। सुजानगंज पुलिस ने मोबाइल छिनैती करने के मामले में दो युवको को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छिनैती की एक मोबाइल व घटना में प्रयुक्त की गई अपाचे बरामद बाइक बरामद किया है। सुजानगंज उप निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा मय पुलिस की टीम ने स्थानीय थाने पर पंजीकृत मामले को लेकर अमरजीत बिंद पुत्र अच्छेलाल बिन्द निवासी ग्राम भिखारीपुर और पंकज सरोज उर्फ चन्दन सरोज पुत्र बटेश्वर सरोज ग्राम तिलोरा थाना मछलीशहर को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुठ गएं हैं।

Author: fastblitz24


