Fastblitz 24

32 बोरी अवैध पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले में थाना सिकरारा व स्वाट की संयुक्त की पुलिस टीम ने दो को 32 बोरी अवैध पटाखे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव व उप निरीक्षक दिनेश कुमार मय हमराह व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार के दिन रइया गुलजारगंज थाना सिकरारा से अवैध पटाखा व आतिशबाजी बरामद किया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामला पंजीकृत करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुट गई।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज