वाराणसी। नट समुदाय संघर्ष समिति और पीस संस्था (दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में डिनोटिफाइड एंड नोमेडिक ट्राइब्स (डीएनटी) समुदाय के लीडरों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन गुरुवार शाम को घमहापुर में हुआ। कार्यशाला में घुमंतू समुदाय के इतिहास, संगठन निर्माण और नेतृत्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

पीस संस्था (दिल्ली) के जितेन्द्र भाई और अरुण भाई ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और समुदाय के विकास के लिए सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और प्रभावी संगठन निर्माण जैसी सामूहिक योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।


Author: fastblitz24



