Fastblitz 24

छत से गिरकर दो बच्चियां घायल

 

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजा साहब पोखरे के पास रविवार की सुबह करीब 9 बजे दो सगी बहने छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। राजेंद्र गौतम लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया देवचंद मूल निवासी की दो पुत्री नेहा 7 वर्ष और नैना 5 वर्ष हैं। राजा साहब पोखरा के पास किराए के मकान पर रहकर मजदूरी का काम करते है। राजेंद्र सुबह 8 बजे अपने काम के लिए निकल गए घर में केवल उसकी मां पूनम और छोटा बेटा शिवांश 1 वर्ष घर पर में मौजूद थे। बच्ची खेलते खेलते छत पर चली गई छत पर रेलिंग ना होने के कारण दोनों बच्चिया एक साथ नीचे गिर गई जिसमें नेहा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है जबकि नैना का बाया पैर टूटा है जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज